
कम स्पेस में गार्डनिंग की ख्वाहिश को पूरा करने का काम करते हैं हैंगिंग प्लांट्स। हैंगिंग प्लांट आपके गार्डन की सजावट में चार चांद लगा देते हैं । खुले आसमान में झूलते पौधे सभी का ध्यान आकर्षित करते हैं। इन्हें छोटी टोकरियों यानि हैंगिंग बास्केट का सहारा दिया जाता है। हालांकि बहुत से लोगों को ये जानकारी नहीं होती है कि वे हैंगिंग बास्केट में कौन से प्लांट लगाएं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे पौधों के नाम बतायेगे कि जिन्हें हैंगिंग प्लांट के तौर पर यूज किया जा सकता है। इसके साथ ही हम जानेंगे हैंगिंग प्लांट्स की केयर कैसी करनी चाहिए। कैसे हैंगिंग प्लांट्स को सुंदर बनाया जा सकता है।
टर्टल वाइन (Turtle vine): टर्टल वाइन हैंगिंग बास्केट के लिए बहुत ही सही पौधा है। खास बात है कि इस पौधे को देखभाल की भी ज्यादा जरूरत नही होती है। एक बार बास्केट में लगा दिया जाए तो इसे बार-बार खाद की जरूरत नहीं होगी। ये तेज धूप या शेड में भी रखा जा सकता है। इस पौधे पर यदि पानी का स्प्रे करते रहेंगे तो इनकी पत्तियों की चमक बनी रहेगी।
बेबी सनरोज (Baby Sunrose): एक लोकप्रिय हैंगिंग प्लांट है। यह छोटे, सुंदर और विविध रंगों के फूलों के लिए प्रसिद्ध है। यह सूर्य की रोशनी में अच्छे से बढ़ता है और सुखद मिट्टी में पलता है। यह आमतौर पर बगीचों, आँगनों और छतों पर लगाया जाता है ताकि एक सुंदर और रंगीन दृश्य बनाया जा सके।
“स्ट्रिंग ऑफ पर्ल” (String of Pearls): एक अत्यंत प्रसिद्ध हैंगिंग प्लांट है। इसका वैज्ञानिक नाम “Senecio rowleyanus” है। यह पौधा अपने आकर्षकता के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें गोल मोतियों की तरह की विभिन्न पत्तियाँ होती हैं । यह पौधा लंबे धागों के रूप में उगता है और उसकी पत्तियाँ आकर्षकता बढ़ाती हैं। यह बिल्कुल मोतियों की माला की तरह लगता हे। यह बास्केट से माला के रूप में नीचे लटकता है। यह आकर्षक गार्डनिंग आइटम के रूप में बहुत पसंद किया जाता है।
“स्ट्रिंग ऑफ बनाना”( String of banana): एक अद्भुत हैंगिंग प्लांट है जिसका वैज्ञानिक नाम “Senecio radicans” है। यह एक प्रकार का सुकुलेंट पौधा है जो अपने विशिष्ट पत्तों की वजह से प्रसिद्ध है। इसके पत्ते लंबे और आयातात्मक दिखते हैं, जिनका आकार और रंग फली की तरह होता है। यह पौधा आमतौर पर झूलों, बालकनी, या घर के अंदर वाले कोनों में उगाया जाता है। “स्ट्रिंग ऑफ बनाना” को सूर्य की अच्छी रोशनी और नियमित पानी की आवश्यकता होती है।
ऍस्परॅगस फर्न”Asparagus Fern”: इसे “शतावर फर्न” भी कहा जाता है। यह पौधा शतावर (Asparagus) के वाणस्पतिक परिवार से संबंधित है। “शतावर फर्न” को अक्सर सजावटी पौधा के रूप में उपयोग किया जाता है। इसकी सुंदरता के कारण लोग इसे अपने घरों में पसंद करते हैं।
वंडिरंग जू (Wandering Jew): भारत में लगाए जाने वाले और पसंद किए जाने वाले हैंगिंग प्लांट्स में से एक हैं। इसका वैज्ञानिक नाम “Tradescantia zebrina” है। इसकी शाखाएं लंबी होती हैं और उन पर हरे और पूरी तरह से लाल रंग के पत्ते होते हैं, जो इसे एक आकर्षक और अलग दिखने वाला पौधा बनाते हैं। इसकी आकर्षकता और आसानी से देखभाल करने की क्षमता के कारण, यह घरों में आमतौर पर उगाया जाता है। इसे गार्डन बास्केट्स और पोट्स में लगाया जा सकता है।
“डिस्किडिया” (Dischidia): डिस्किडिया एक प्रसिद्ध पौधा है। हांगिंग प्लांट के रूप में उपलब्ध होता है। यह एक सुकुलेंट पौधा है और इसके पत्ते चिकनी होते हैं, जो इसे विशिष्ट बनाते हैं। आप अपनी खिड़की में या अपने डेस्क के पास लटकने के लिए हैंगिंग बास्केट के लिए ऐसे पौधे की तलाश कर रहे हैं, तो ये सबसे अच्छा है। यह पौधा टोकरियों को लटकाने के लिए अच्छा विकल्प बनाती हैं।
