
दुमका : –जामा थाना एवं प्रखण्ड मुख्यालय जामा सहित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में 74 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। साथ ही साथ जामा स्थित अन्य सरकारी कार्यालय,राजनीतिक दलों के कार्यालय,बैंकों एवं स्कूल – कालेजों में पूरे उत्साह से राष्ट्र ध्वज फहराया गया।
जामा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने जामा थाना परिसर में ससम्मान राष्ट्र ध्वज फहराया और प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पुलिस जवानों ने परेड के साथ झंडे को सलामी दी।
ततपश्चात गणतंत्र दिवस पर जामा प्रखण्ड मुख्यालय में प्रमुख बसन्ती ज्योतिका मुर्मू ने प्रखंड विकास पदास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ आशीष कुमार मंडल, उप प्रमुख पूनम देवी एवं सहायक कर्मियों के मौजूदगी में झंडोत्तोलन किया।
इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।जामा अंचल परिसर स्थित तहसील कचहरी में अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल ने अंचल कर्मियों एवं ग्राम प्रधान के साथ झंडोत्तोलन कर झंडे को सलामी दी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशिधर मिश्र ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए महिलाओं,स्वास्थ्य कर्मियों के साथ सामुहिक रूप से झंडोत्तोलन किये।
बीआरसी भवन जामा में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुधा कुमारी ने बीआरपी सीआरपी के साथ झंडोत्तोलन कर सलामी दी। भाजपा मंडल कार्यालय जामा में मंडल अध्यक्ष राजू दर्वे ने भाजपा नेता इन्द्रकांत यादव, सनत हांसदा आदि अनेको कार्यकर्ताओं के साथ झंडोत्तोलन किया।
वहीं चुटो बेदिया मंडल के द्वारा कैराबनी चौक पर मंडल अध्यक्ष सिकन्दर यादव(मुन्ना यादव) ने हराधन मरिक, गफ्फार खां, राजेश खिरहर आदि अन्य कार्यकर्ताओं के साथ झंडोतोलन किया गया।
जेएमएम कार्यालय जामा में प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन ने सचिव सत्तार खान ,गौतम दर्वे सहित अनेको कार्यकर्ताओं के साथ झंडोत्तोलन किया।
इसके अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जामा में वार्डेन नेहा वर्मा ने जामा बीडीओ एवं बीईईओ के मौजूदगी में अपने सहयोगी शिक्षक एवं बालिकाओं के साथ झंडोतोलन किया।
इस दौरान बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।
इसके अलावा जेएसएलपीएस कार्यालय जामा, महुलमोना पंचायत भवन जामा, कोंग्रेश कार्यालय जामा,प्लस टू हाईस्कूल जामा, संत जेवियर कालेज महारो में झंडोत्तोलन कर धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया।
