स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।।


आज समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त गोड्डा जिशान कमर एवं पुलिस अधीक्षक गोड्डा नाथू सिंह मीना के द्वारा संयुक्त रूप से स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान उनके द्वारा उपस्थित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महोदय के द्वारा बताया गया कि आज भी अंधविश्वास के कारण कई लोग कुष्ठ बीमारी का ईलाज नहीं कराते हैं। ऐसे में हम सभी को उन्हें जागरूक करते हुए समाज से अलग न हो यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। कुष्ठ रोग स्पर्श करने से नहीं फैलता है और न ही कोई लाइलाज बीमारी है बल्कि छह से 12 महीने के नियमित इलाज से कुष्ठ रोग को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। , इस कार्यक्रम का आयोजन जिला, प्रखण्ड व पंचायत स्तर पर विशेष रुप से किया जाएगा, ताकि लोगों के अंधविश्वास को दूर करते हुए उन्हें जागरूक किया जा सके।

मौके पर उप विकास आयुक्त महोदय गोड्डा संजय सिन्हा, सिविल सर्जन गोड्डा अनंत कुमार झा, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा मनोज कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता गोड्डा नागेश्वर साव, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी गोड्डा अविनाश कुमार सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।

">

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here