
सौदर्यीकरण और पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु डैम का होगा विकास।।
गोड्डा:आज दिनांक 02.01.2025 को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ,गोड्डा जिशान कमर के द्वारा बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत सुंदर डैम के सौदर्यीकरण और पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु डैम का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सुंदर डैम में पार्क निर्माण, बाउंड्री वॉल, झूला, कनेक्टिंग ब्रिज, इको टूरिज्म विलेज ,भवन निर्माण ,पेयजल की व्यवस्था सहित अन्य प्रमुख बिंदुओं को लेकर संबंधित अधिकारियों ,ग्रमीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विमर्श किया गया।

वरीय पदाधिकारियों के द्वारा सुंदर डैम के इको टूरिज्म भवन एवं कैचमेंट एरिया का भ्रमण किया गया। डैम में किसी तरह का अतिक्रमण ना हो इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए गए। इस दौरान उन्होंने पहाड़ी पर चढ़ कर सुंदर डैम के विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया और बताया कि गोड्डा जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। यह पर्यटन के लिहाज से ऐसे स्थल पर अवस्थित है जहां पर झारखंड ,बिहार,बंगाल एवं अन्य राज्यों के पर्यटक भी आते रहते हैं। सुंदर डैम के विकास होने से जहां एक ओर शैलानियों का आना जाना बढ़ेगा वहीं स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को प्रोत्साहन तथा बड़ी संख्या में रोजगार के साधन भी उत्पन्न होंगे।

निरीक्षण के क्रम में डिविजनल फॉरेस्ट ऑफीसर,गोड्डा पवन वाघ,अपर समाहर्ता ,गोड्डा प्रेमलता मुर्मू ,अनुमंडल पदाधिकारी ,गोड्डा बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा आलोक वरुण केसरी,उपनिर्वाचन पदाधिकारी गोड्डा पंकज कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह जिला नजारत उपसमाहर्ता ,गोड्डा श्रवण राम,प्रभारी विधिशाखा अभय कुमार झा, जिला परिवहन पदाधिकारी ,गोड्डा कंचन कुमारी भुदोलिया, जिला खेल पदाधिकारी गोड्डा डॉ0 प्राण महतो संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
