सोलर आधारित जलमीनार के लाभ से वंचित है ग्रामीण।।

सोलर आधारित जलमीनार के लाभ से वंचित है ग्रामीण।।

सुंदरपहाड़ी )सुंदरपहाड़ी प्रखण्ड क्षेत्र के तिलाबाद पंचायत अंतर्गत ग्राम टेशो बथान स्कूल टोला में सोलर आधारित 12000 लिट्लर क्षमता वाला जलमीनार के समुचित लाभ से स्थानीय ग्रामीण भीषण गर्मी में वंचित रह रहे है।

बताया जाता है कि इस ग्राम में करीब 70 घर है और 300 सो से अधिक आबादी है जिसमे अधिकतर किसान वर्ग के लोग रहते है औऱ सिचाई का समुचित साधन नहीं रहने के कारण यंहा के किसान लाभ से वंचित रह रहे है।

स्थानीय मुखिया राजेन्द्र सोरेन ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गोड्डा द्वारा एकल ग्राम जलापूर्ति योजना से सोलर आधारित जलमीनार टेशो बथान स्कूल टोला में संवेदक पाल इंटर प्राइजेज के द्वारा निर्माण कराया गया है जिसका लाभ समुचित ग्रामीणों को नही मिल रहा है जिसके लिए पेयजल विभाग को अवगत कराया गया लेकिन अब तक पहल नही किया गया है।

ग्रामीण पूरन ठाकुर ने बताया कि जलमीनार का लाभ सबो को नही मिल रहा है। टँकी से कभी कभी थोड़ा पानी टँकी के पास ही निकलता है कभी बन्द रहता है और समय पर दो घण्टा पानी भी ग्रामीण जनता को नही मिलता है।                     

 चन्द्रदयाल ठाकुर ग्रामीण ने बताया कि सड़क के एक तरफ के सभी ग्रामीणों के घरों में कनेक्शन तो दिया गया है लेकिन गर्मी में सभी ग्रामीणों को पानी का लाभ नही मिलने के कारण अन्य चापाकल ओर कुईया का सहारा लेना पड़ता है।।                                                             ग्रामीण मरांगम्य हांसदा कहना है कि 7-8 महीना से पानी का कनेक्शन तो दिया गया है परंतु पानी का लाभ अब तक नही मिला है और कनेक्शन बेकार पड़ा है तथा गरीबो को टकने का काम किया जा रहा है।।                               

 ग्रामीण प्रेमलाल सोरेन ने कहा ग्रामीण होने के नाते मेरा कहना है कि हम किसान है लेकिन हमारे यंहा सिचाई का समुचित साधन नही है। कहने का तो हमारे गाँव मे बड़ा जलमीनार का निर्माण तो विभाग द्वारा कर दिया गया है लेकिन ग्रामीण जनता को पीने का पानी अच्छा से नही मिल रहा है तो हम इस पानी से सिचाई का क्या उमीद कर सकते है।

साथ ही गांव के अन्य महिला और पुरुषों ने सम्बन्धित विभाग के वरीय पदाधिकारी से सभी ग्रामीण लाभुकों को जलमीनार का समुचित स्वछ पानी मुहैया कराने की मांग किया है।

">

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here