सुखाड़ की स्थिति में सहायता प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।।


आज दिनांक 16.10.2023 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त ,गोड्डा जिशान कमर की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न प्रखंड में सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए सुखाड़ आकलन को लेकर समीक्षा बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक के दौरान उपायुक्त ने किसानों को खरीफ मौसम में आए सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए किसानों को किस प्रकार से आर्थिक सहायता प्रदान किया जाए इससे संबंधित समीक्षा की गई।
उपायुक्त के द्वारा सुखाड़ के कारण आर्थिक क्षति का सामना करने वाले किसानों को मुख्य रूप से झारखंड राज्य फसल राहत योजना से जोड़ने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा केंद्र एवं राज्य सरकार के सभी महत्वपूर्ण योजनाओं से भी किसानों को जोड़ते हुए उन्हें इस सुखाड़ की स्थिति में सहायता प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।

उक्त बैठक के दौरान किसानों के हित से जुड़े अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए उपायुक्त के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया।

इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य रूप से जिला कृषि पदाधिकारी, संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

">

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here