सुंडी गम्हरिया में चार बार लोगों को नहीं मिला अनाज लोगों ने डीएसओ को पत्र लिखकर किया जांच की मांग।


रामगढ़, रामजी साह
रामगढ़ प्रख़ंड के गंगवारा के सुडी गम्हरिया के आदिवासी टोला में लोगों को चार बार डीलर द्वारा अनाज नही मिलने का गांव में बैठक कर पुरजोर विरोध किया।तथा सभी ग्रामीणो ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन दुमका जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन देकर डीलर के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है।
अपने आवेदन में डीएसओ को लिखे आवेदन में बताया कि जनवितरण प्रणाली दुकानदार धनेश्वर मंडल द्वारा सितंबर में पीडीएस, नवंबर में पीडीएस तथा दिसंबर 2022 में प्रधानमंत्री मुफ्त अनाज तथा पीडीएस समेत चार बार अनाज नही मिला है।
ग्रामीणों में संतलाल हेम्बरम, हरिलाल हेम्बरम, सुनील हेम्बरम, सिसिलिया हेम्बरम,चुडामुनी हांसदा,सुरजमुनी सोरेन,शलोनी मरांडी फुलमुनी मूर्मू, शिवलाल हांसदा,धानमुनी बास्की,डुमरी टुडु,दुलड मुर्मू,मेरी मार्गेट मुर्मू,सुखु टुडु बड़का मुर्मू समेत दर्जनों पीएच कार्डधारियों का कहना है कि डीलर ईपोश मशीन पर अंगुठा लगाकर पर्ची भी नहीं देता है।ग़लत एंट्री कर अनाज नही देकर कार्ड में फर्जी तरीकों से चढ़ा देता है।
वहीं इस मामले में जनवितरण प्रणाली दुकानदार धनेश्वर मंडल ने बताया कि सितंबर और नवंबर माह का पीडीएस अनाज का वितरण किया जा चुका है।
सिर्फ दिसंबर माह में पीडीएस और प्रधानमंत्री मुफ्त अनाज दो बार का अनाज रामगढ़ खाद्य आपूर्ति गोदाम से नहीं मिलने के कारण सिर्फ दिसंबर माह का दो बार का अनाज लोगों के बीच बितरण नहीं किया गया है।
अनाज मिलते ही दिसंबर माह का दोनों बार का अनाज का वितरण कर दिया जायेगा।

">

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here