साहू की गिरफ्तारी से पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।।

साहू की गिरफ्तारी से पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।।
गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस ने सोमवार को चान्हो थाना क्षेत्र के खलारी रोड पर छापेमारी कर सुनील कुमार साहू को चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान, पुलिस ने उसके सहयोगी अंकित विश्वकर्मा को भी हिरासत में लिया। इन दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
रांची पुलिस के अनुसार, सुनील कुमार साहू और अंकित विश्वकर्मा का रांची जिले के विभिन्न थानों में आपराधिक इतिहास रहा है। इन दोनों पर चोरी, छिनतई, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, और CLA एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है ताकि इस मामले में और भी चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जा सके। दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी से पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, जिससे शहर में बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। यह सारी जानकारी पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), सुमित कुमार अग्रवाल ने दी।

">

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here