विकसित भारत बनाने में हर संभव उनके हाथ को मजबूत करने का प्रयास करेगी,अभिषेक मंडल।।


भारतीय जनता पार्टी बूथ विजय अभियान के तहत महागामा मंडल इकाई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय महागामा में मंडल अध्यक्ष अभिषेक मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में प्रभारी के रूप में जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी चौबे उपस्थित थे
मौके पर उपस्थित प्रभारी कृष्ण मुरारी चौबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश द्वारा निर्देशित कार्यक्रम बूथ विजय अभियान के तहत सभी मंडल पदाधिकारी,सभी शक्ति केंद्र के संयोजक,सभी बूथों के अध्यक्ष का सत्यापन हेतु आज की बैठक हुई,तत्पश्चात सभी बूथों की 31 सदस्यीय समिति का भी सत्यापन होना है ताकि कार्यकर्ताओं की पूर्ण जानकारी प्रदेश व केंद्र के पास उपलब्ध रहे।
इसके अतिरिक्त विशेष अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रवादी कार्यकर्ता 1 अक्टूबर को सभी बूथों पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन करेगी एवं लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी एवं वर्तमान समय में इसकी आवश्यकता पर लोगों का ध्यान आकृष्ट करायेगी इसके अक्वे 2 अक्टूबर को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनके तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ साथ जरूरत मंद लोगो के बीच खादी वस्त्रो का वितरण करेगी।
मौके पर उपस्थित मंडल अध्यक्ष अभिषेक मंडल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महागामा मंडल में प्रत्येक जनहित एवं संघठन के कार्यक्रम को सभी बूथों पर बहुत ही जिम्मेदारी एवं शक्ति के साथ पूरा करेगी और पुनः नरेंद्र मोदी जी के सपनों को साकार करने में एक मजबूत विकसित भारत बनाने में हर संभव उनके हाथ को मजबूत करने का प्रयास करेगी ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री पवन शाह, अशोक यादव युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री ब्रजेश मंडल, नंदकिशोर ठाकुर ,मुन्ना झा झा, उषा जायसवाल ,विमला जायसवाल, प्रदीप मंडल राजेंद्र यादव , बासुदेव सिंह ,सुदर्शन मंडल ,सुमन मंडल ,जयकांत मालाकार ,अंशु ठाकुर,संजीव झा आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

">

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here