
राष्ट्रपति ने झारखंड सहित अन्य राज्यों में नये राज्यपालों की नियुक्ति पर मुहर मुहर लगायी।।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष गंगवार को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार की देर रात झारखंड सहित छत्तीसगढ़, असम, महाराष्ट्र, तेलंगाना, राजस्थान, सिक्किम, मेघालय और पंजाब के नये राज्यपालों की नियुक्ति पर मुहर लगायी है। झारखण्ड के राज्यपाल रहे सीपी राधाकृष्णन अब महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे।
