
राॅंची से भागलपुर तक के लिए ट्रेन नम्बर 08645 राॅंची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 21 जुलाई से 13 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को परिचालन किया जाएगा।
रात्रि 09:35 बजे राॅंची जं से प्रस्थान कर, रात्रि 10:45 बजे मुरी जं, रात्रि 12:10 बजे बरकाकाना, रात्रि 01:15 बजे हजारीबाग टाउन, रात्रि 02:30 बजे कोडरमा जं, सुबह 04:10 बजे गया जं, सुबह 05:50 बजे तिलैया जं, सुबह 06:10 बजे नवादा, सुबह 06:40 बजे शेखपुरा जं, सुबह 08:35 बजे किऊल जं, सुबह 09:20 बजे जमालपुर जं, सुबह 09:47 बजे सुल्तानगंज स्टेशन पहुंचते हुए सुबह 10:50 बजे भागलपुर जंक्शन पहुंचेगी।
गया जंक्शन में 10 मिनट,, मुरी, तिलैया, नवादा, शेखपुरा, सुल्तानगंज में 2 मिनट और बाकी स्टेशनों पर इस ट्रेन का 5 मिनट का ठहराव होगा। वापसी में भागलपुर से राॅंची के लिए ट्रेन नम्बर 08610 भागलपुर-राॅंची श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 22 जुलाई से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को दोपहर 12:20 बजे भागलपुर जं. से प्रस्थान कर, दोपहर 01:20 बजे बाराहाट जं, दोपहर 01:55 बजे बांका, दोपहर 03:10 बजे देवघर जं, दोपहर 03:30 बजे जसीडीह जं, शाम 04:25 बजे मधुपुर जं, शाम 06:30 बजे धनबाद जं, शाम 07:05 बजे गोमोह जं, शाम 07:22 बजे पारसनाथ, शाम 07:47 बजे हजारीबाग रोड, रात्रि 08:30 बजे कोडरमा जं, रात्रि 10:05 बजे हजारीबाग टाउन, रात्रि 11:40 बरकाकाना, रात्रि 01:00 बजे मुरी जं. पहुंचते हुए सुबह 03:00 बजे राॅंची जंक्शन पहुंचेगी।
जसीडीह जंक्शन में 30 मिनट,, कोडरमा जंक्शन में 20 मिनट,, बाराहाट जं, गोमोह जं, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, हजारीबाग टाउन, मुरी जं में 2 मिनट और बाकी स्टेशनों पर इस ट्रेन का 5 मिनट का ठहराव होगा।
इस ट्रेन में 6 सेकंड क्लास जनरल, 12 स्लीपर, 1 थर्ड एसी, 1 सेकंड एसी और 2 दिव्यांग सह गार्ड कोच होगा। अप और डाउन दिशाओं में यह ट्रेन अलग-अलग रूट से चलेगी।
