
मोरहाबादी मैदान में गुरुवार को सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है, जिसके मद्देनजर रांची शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस संबंध में बुधवार को रांची ट्रैफिक एसपी द्वारा एक आदेश जारी किया गया।
आदेश के अनुसार, 28 नवंबर को सुबह 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा, छोटे और बड़े मालवाहन भी शहर में रात 8 बजे तक प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
इसी तरह, दिन में 12 बजे से लेकर रात 8 बजे तक शहर में ई-रिक्शा का संचालन भी नहीं होगा। इसके अतिरिक्त, 28 नवंबर को दिन के 11 बजे से लेकर रात 8 बजे तक अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक और राम मंदिर चौक पर ऑटो और ई-रिक्शा की सेवा पूरी तरह से बंद रहेगी।
