यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटने से तीन लोगों की मौत।।

यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटने से तीन लोगों की मौत।।

हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नरकी में रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को तत्काल विष्णुगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल और बोकारो भेजा गया है।

दुर्घटना उस वक्त हुई जब हजारीबाग से बोकारो के फुसरो तक जाने वाली नेहा नामक यात्री बस नरकी क्षेत्र में पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत कार्य शुरू किया।

">

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here