मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गोड्डा आगमन को लेकर पुलिस अधीक्षक गोड्डा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।।


गोड्डा:आज दिनांक 09.04.2023 को सुंदरपहाड़ी प्रखंड के अंतर्गत एकलव्य मॉडल प्लस टू बालिका आवासीय विद्यालय तसरिया मैदान में आगामी 10 अप्रैल 2023 को मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार हेमन्त सोरेन के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त,गोड्डा जिशान कमर, पुलिस अधीक्षक ,गोड्डा नाथू सिंह मीना, उपविकास आयुक्त, गोड्डा संजय सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा जेसी बिनीता केरकेट्टा सहित अन्य पदाधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।
कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ,गोड्डा के द्वारा हेलीपैड ,मुख्य मंच,पंडाल, डीएरिया, मीडिया गैलरी ,लाभुकों के बैठने की व्यवस्था ,पार्किंग व्यवस्था तथा परिसर की साफ- सफाई, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाए सहित संबंधित विभिन्न विभागों के स्टॉल को स-समय और समुचित ढंग से लगाने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान महोदय के द्वारा एकलव्य मॉडल प्लस टू बालिका आवासीय विद्यालय तसरिया में बनाए गए गेस्ट रूम में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया।
उपायुक्त ,गोड्डा के द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी अधिकारीगण अपने दायित्व का पूरी तरह से निर्वहन करेंगे, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक गोड्डा के द्वारा बताया गया कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल के अलावा कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग में पड़ने वाले चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
मौके पर कार्यक्रम में कार्यपालक दंडाधिकारी मनोज कुमार , जिला नजारत उप समाहर्ता गोड्डा नागेश्वर साव , जिला आपूर्ति पदाधिकारी गोड्डा वासुदेव प्रसाद ,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गोड्डा अविनाश कुमार, सुंदरपहाड़ी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद थे।

">

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here