मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के  अंतर्गत तीर्थ यात्रियों के लिए बस हुई रवाना।।

■  अनुमंडल पदाधिकारी ,गोड्डा एवं  जिला खेल पदाधिकारी– सह – पर्यटन (नोडल) पदाधिकारी ,गोड्डा ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना।

जिले से 32 लाभुक तीर्थयात्री तथा 13 सहयोगी  फतेहपुर सीकरी,आगरा और अजमेर शरीफ जाएंगे तीर्थ दर्शन हेतु।
आज दिनांक 14.02.2023 को पुराने समाहरणालय परिसर से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत तीर्थयात्रियों हेतु बस को   अनुमंडल पदाधिकारी,गोड्डा एवं  जिला खेल पदाधिकारी – सह –पर्यटन (नोडल) पदाधिकारी गोड्डा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा मनोज कुमार के द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत बीपीएल श्रेणी के मुस्लिम धर्मावलंबियों के तीर्थयात्रियों को विशेष ट्रेन द्वारा रांची से IRCTC  के माध्यम से अजमेर शरीफ, आगरा एवं फतेहपुर सीकरी तीर्थ यात्रा  कराया जाएगा।
इस क्रम में गोड्डा से कुल 45 तीर्थयात्रियों को तीर्थ दर्शन हेतु भेजा गया है। साथ ही  कल दिनांक 15.02.2023  के संध्या हटिया रेलवे स्टेशन, रांची से झारखंड के सभी जिलों से आए तीर्थयात्रियों को विशेष ट्रेन से रवाना किया जाएगा।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा मनोज कुमार  ने सभी तीर्थयात्रियों से उनका कुशलक्षेम एवं स्वास्थ्य की जानकारी ली साथ ही सभी को शुभकामनाएं देते हुए जिले को  बेहतर बनाने के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया। उन्होंने सभी से कहा कि आप सभी सकुशल तीर्थ यात्रा कर वापस लौटे।

बस रवानगी के मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा के अलावे जिला खेल पदाधिकारी सह पर्यटन नोडल पदाधिकारी गोड्डा मनोज कुमार ,नोडल पदाधिकारी  इरशाद हुसैन ,सहायक नोडल पदाधिकारी  मो. शफीक ,हाजी इकरारुल हसन आलम पूर्व सदस्य झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग ,एवं अन्य उपस्थित थे।

">

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here