
सुंदरपहाड़ी ) प्रखण्ड के ग्राम चंदना में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सिद्धो – कान्हू मेला का आयोजन चंदना के मेला कमेटी एवं स्थानीय ग्रामीणों के सौजन्य से किया गया।
जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रात्रि में संथाली आर्केस्ट्रा ठोपन टुडू का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्र के हजारों दर्शको ने भाग लिया। वही कार्यक्रम के पूर्ब – शहीद सिद्धो – कान्हू के प्रतिमा पर झा० मु० मो० प्रखंड अध्यक्ष बिनोद मुर्मू, प्रखंड सचिव आलम अंसारी,
प्रखंड प्रमुख प्रमिला टुडू,पूर्व प्रखंड सचिव कुर्बान अंसारी,युवा मोर्चा में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुनील हांसदा (मेला अध्यक्ष), युवा मोर्चा के पूर्व प्रखंड सचिव सुनील देहरी,आदिम जनजाति प्रखंड अध्यक्ष बिनोद पहाड़िया, आदि के द्वारा माल्यार्पण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मोके पर सम्मानित कार्यकर्ता जेम्स सोरेन, गुलू मड़ैया, सेथ मुर्मू, माने मराण्डी, साहेबराम हांसदा (मेला सचिव),स्टीफन किस्कू, चम्पई सोरेन,पंचायत अध्यक्ष चांदना अनिल मुर्मू,
पंचायत अध्यक्ष कुशमाहा हजारी सोरेन,पंचायत अध्यक्ष बड़ा धमनी पंकज सोरेन, पंचायत सचिव तिलाबाद सुफल मुर्मू,पंचायत सचिव कुशमाहा अरुण कुमार, पंचायत सचिव घटियारी जमील अंसारी,नसीम अंसारी,ग्राम प्रधान मो०सुहागिनी हेम्ब्रम, स्थानीय ग्रामीणों एवं पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाच प्रतियोगिता, दोंग नाच,फेंटोड़ बनाम प्रतियोगिता, सिद्धू कान्हू जीवनी पर आधारित भाषण प्रतियोगिता, एकल गीत आदि प्रतियोगिता का किया गया।
जिसमें बिजयी प्रतिभागियों के बीच दोंग नाच में प्रथम पुरस्कार 10 हजार, द्वितीय पुरुस्कार 7 हजार, तृतीय पुरुस्कार 5 हजार, चतुर्थ पुरुस्कार 4 हजार झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष बिनोद मुर्मू, प्रखण्ड प्रमुख प्रमिला टुडू, सचिव मो0 आलम अंसारी के द्वारा दिया गया।
साथ ही अन्य फैंनटोड़ बनाम, सिधू कान्हू जीवनी पर आधारित,एकल गीत प्रतियोगिता आदि के बिजयी प्रतिभागियों को मेला समिति के सुनील हांसदा, सहेबराम आदि गण्यमान्य के द्वारा पुरुस्कृत किया गया।
उधर कार्यक्रम की सफल संचालन हेतु सुंदरपहाड़ी पुलिस एवं चंदना के मेला समिति के भोलेन्टियर कार्यकर्ता का सहयोग सराहनीय देखने को मिला।
