भेड़िये के हमले में दो लोग घायल।।

भेड़िये के हमले में दो लोग घायल

रांची के बुढ़मू में भेड़िये के हमले में दो लोग घायल हो गये हैं। घटना बुधवार की शाम बिंजा गांव में घटी।

दोनों का इलाज सीएचसी पर चल रहा है। उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया है। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। घायलों में 55 वर्षीय बैजा भुइयां और 50 वर्षीय बहुरा गंजू शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों बकरी चराने गए थे। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

">

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here