भारत जोड़ो न्याय यात्रा धनबाद की सीमा कर्मदाहा पुल पर प्रवेश करेगी,राजेश ठाकुर।।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि दिनांक 3 फरवरी 24 शाम 6 बजे के करीब जननायक राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा धनबाद की सीमा कर्मदाहा पुल पर प्रवेश करेगी ।जहां प्रदेश कांग्रेस ,धनबाद जिला कांग्रेस के सभी मंच,मोर्चा,प्रखंड/नगर कांग्रेस एवम सहयोगी संगठन और आमलोगों के द्वारा हजारों की संख्या में फूल माला एवम पुष्पगुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया जाएगा ।
इसके बाद राहुल जी हलकट्टा,पूर्वी टुंडी स्थित विश्राम स्थल में रात्रि विश्राम करेंगे।4 फरवरी रविवार की सुबह 8 .00 बजे हलकट्टा से भारत जोड़ो न्याय यात्रा पुनः प्रारंभ करेंगे जो गोविदपुर ,सरायढेला,रणधीर वर्मा चौक, डी आर एम मोड़,पूजा टाकीज होते हुए श्रमिक चौक पहुंचेंगे। श्रमिक चौक से राहुल गांधी जी न्याय यात्रा पदयात्रा कर बैंक मोड़ स्थित बिरसा मुंडा चौक पूर्वाह्न 9.30बजे पहुंचेंगे जहां वे खुल कर आम जनों की मन की बात सुनेंगे एवम आम लोगों को संबोधित करेंगे।
संबोधन के बाद मटकुरिय,केंदुआ , पुटकी ,लालबंगला,महुदा होते हुए बोकारो सीमा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रवेश करेगी।
बताते चलें कि प्रारंभ स्थल से बोकारो सीमा तक पंद्रह विभिन्न स्थानों पर आम जनता एवम कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल जी का भव्य स्वागत किया जाएगा। जो इस प्रकार है गोविंदपुर लाल बाजार चौक, सरायढेला में बिग बाजार के समीप , स्टील गेट चौक, पुलिस लाइन, बार एसोसिएशन द्वारा न्यायालय के समीप ,डी आर एम चौक,पूजा टाकीज,श्रमिक चौक,सुभाष चौक मुस्कान कॉम्प्लेक्स के सामने ,बैंक मोड़ जे डी कुमार के सामने, मटकुरिया मुक्तिधाम के समीप ,केंदुआ बाजार,पुटकी प्रभु चौक,कपूरिया मोड़,महुदा,महुदा मोड़ आदि हैं।
उक्त जानकारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा धनबाद के मीडिया प्रभारी प्रो डी के सिंह ने दी।

">

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here