
बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले पांच लोगो का काटा गया चालान।।
जामा(दुमका) पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण हेतु जामा थाना के सामने वाहन जांच अभियान चलाया गया| अभियान के तहत करीब 100 से ज्यादा दो पहिया वाहनों के हेलमेट, लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई।जिसमे बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले पांच लोगो का चालान काटा गया।
मौके पर एएसआई मनोज सिंह,एस आई रवि शंकर सिंह के साथ अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
