
बाइक की टक्कर से 70 बर्षिय वृद्ध महिला की मौत आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क किया जाम।।
रामगढ़/रामजी साह।
रामगढ़ गुहियाजोरी सडक मार्ग के पथरियां के पास एक बाइक की जोरदार टक्कर से एक 70 बर्षिय वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वृद्ध महिला अपने पोता विमल मंडल के साथ बाईक पर सवार होकर राशन दुकान जा रही थी कि दुसरा बाइक सवार जोरदार धक्का मारो दिया
जिससे वृद्ध महिला का घटना स्थल पर ही मौत हो गया तथा वृद्ध मृतक महिला के पोता विमल मंडल भी घायल हो गया। वहीं टक्कर मारने वाला दुसरा बाइक सवार भी घायल हो गया। पुलिस ने वृद्ध मृतक महिला के पोता विमल मंडल तथा टक्कर मारने वाले बाइक सवार को इलाज हेतु फुलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका में भर्ती कराया है।
वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने की घंटों रामगढ़ गुहियाजोरी सड़क मार्ग को जाम कर दिया ।वहीं प्रशासन द्वारा आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने के बाद सड़क जाम हटाया गया। वहीं टक्कर मारेन वाला बाईक सवार की डिगी से जो कागजात पुलिस को बरामद हुआ वह बाइक सवार पोडेयाहाट का बताया जा रहा है। मृतका का नाम हिंदी देवी है
