
बज्रपात से बच्चे घायल व चार बकरी की मौत।।
सुंदरपहाड़ी: प्रखण्ड के ग्राम कल्हाझोर तिरील टोला के दो बच्चे को बज्रपात की झटका लगने से बेहोस ही गये ओर चार बकरी की मोके पर ही मृत्यु हो गयी।प्राप्त जानकारी अनुसार कल्हाझोर तिरील टोला के जीतल हेम्ब्रम के 12 वर्षीय पुत्र सनीलाल हेम्ब्रम और बाबुधन मरांडी के 8 वर्षीय पुत्र बज्रपात के चपेट में आने से घायल हो गया। बताया जाता है कि दोनों बच्चे गाय व बकरी करने के लिए गाँव के करीब नदी किनारे गए हुए थे और बिजली की गड़गड़ाहट सुनकर कर बगल के महुआ पेड़ किनारे सरन लिए हुए था।

इसी क्रम में बज्रपात के झटका से दोनों बच्चे बेहोस हो गए और चार बकरी की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।ततपश्चात घर वालो को पता चलते ही एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुंदरपहाड़ी लाया गया। जंहा अस्पताल पहुंचते ही दोनों बच्चे को होश आ गयी। इसके बाद चिकित्सक द्वारा दोनों को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया।जो बड़ी घटना होने से बच्चे बच गए और परिजनों को राहत मिल। वही चार बकरी की मृत्यु हुई है उसमें एक सोनेस मुर्मु ,एक समूह हांसदा समेत दो अन्य ग्रामीण का बकरी था जो कल्हाझोर तिरील तोला का ही था
