
प्रशासन ने 24 घंटे के अंदर अज्ञात शव की पहचानकर किया हत्याकांड का उद्भेदन।।
जामा(दुमका) जामा पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर टेपरा नदी से मिले महिला के शव मामले का उद्भेदन कर लिया है|जामा पुलिस ने महिला के हत्यारे बबलू मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है|
मामले में पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार की सुबह करीब 9:00 बजे ग्रामीणों द्वारा जामा थाना को सूचना दी गई कि थाना क्षेत्र के मधुबन गांव के पास टेपरा नदी में एक अज्ञात महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा है|
सूचना पाकर जामा थाना पुलिस ने सनहा दर्ज कर वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए सनहा के सत्यापन हेतु घटनास्थल के लिए प्रस्थान किया घटनास्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु फुलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्तपताल दुमका भेज दिया एवं आसपास के ग्रामीणों तथा मीडिया से संपर्क स्थापित कर शव को पहचानने का प्रयास किया गया|इसी क्रम में ग्राम मधुबन के राजेन्द्र मराण्डी पिता जोबे मरांडी द्वारा फूलों में मेडिकल कॉलेज दुमका जाकर शव की पहचान अपनी बहन कमली मरांडी पिता बबलू मरांडी के रूप में की गई|इसके पश्चात उन्होंने थाना में लिखित आवेदन दिया और बताया कि
उन्हें आशंका है कि उसकी बहन कमली मरांडी का बबलू मुर्म पिता स्वर्गीय रामेश्वर मुर्मू भालपहाडी़ थाना शिकारीपाड़ा जिला दुमका के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था,और आशंका जताई गई कि उसी ने हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया है।
आवेदन में बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का था और हत्या कर शव छुपाने के नियत से ग्राम मधुबन के सामने टेपरा नदी में फेंक दिया गया|इस संदर्भ में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत जामा थाना कांड संख्या 39/24 दर्ज किया गया। इस आलोक में पुलिस अधीक्षक दुमका द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जरमुंडी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया और बबलू मुर्मू 42 वर्ष पिता रामेश्वर मुर्म थाना शिकारीपाड़ा को संदेह के आधार पर थाना लाकर गहन पुछताछ की गई |
पूछताछ के क्रम में बबलू मुर्मू द्वारा अपराध स्वीकार किया गया, तत्पश्चात बबलू मुर्मू को विधिवत गिरफ्तार कर उसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर उसकी निशानदेही पर हत्या में उपयोग किया गया एवं अन्य सामान बरामद किया गया।बरामद एवं जब्त सामानों में एक गमछी लाल एवं उजाला रंग का धारीदार,एक ओढ़नी ब्लू एवं स्याही रंक का,एक लूंगी क्रीम काला चेकदार कलर का,एक एम आईमी कंपनी एंड्रॉयड फोन जिसमे जियो कंपनी का सिम लगा हुआ बरामद किया गया|
छापेमारी दल में पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार,एसडीपीओ जरमुंडी, थाना प्रभारी अजीत कुमार,पुअनि राजेंद्र यादव,पुअनि सुभाष एक्का, सअनि कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा , वीरेंद्र कुमार,आरक्षी नरेश मरांडी आदी शामिल थें|
