
रामगढ़ थाना परिसर में शनिवार को होली शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह बीडीओ कमलेंद्र सिन्हा थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय की संयुक्त अगुवाई होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।बैठक में बीडीओ कमलेंद्र सिन्हा ने सभी वर्गों के लोगों को संबोधित करते कहा कि रामगढ़ की जनता शांति प्रिय तरीकों से हर बर्ष होली मनाते हैं उन्होंने इस बर्ष भी लोगों को सारे भेदभावो को भुलाकर भाईचारा के तहत शांति पुर्ण वातावरण में होली मनाने की अपिल किया।
थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने भी लोगों को शांति पुर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील किया। उन्होंने कहा कि होली में हुडदुंग मचाने वाले असमाजिक तत्वों पर प्रशासन ने की पैनी नजर रहैगी ।साथ ही थाना प्रभारी ने लोगों से क्षेत्र में असमाजिक गति विधियां की जानकारी प्रशासन को फोन में देने की अपील किया।
ताकि समय रहते असमाजिक तत्वों को दबोचा जा सके।वहीं बैठक में कई बुद्धिजीवीयों ने होली के दोरान,महुआ दारु ,जुआ,तथा तेज गति से बाईक चलाने वाले लोगों पर कार्यवाही हो की पुरजोर मांग किया।
लोगों ने रामगढ़ प्लस टु उच्च विद्यालय तथा बालक मध्य विदयालय के बीच सालों भर आधा दर्जन चल रहे अबैध दारु दुकान को हटाने की मांग किया।
इससे छात्रों के भविष्य पर बुरा असर पड़ रहा है। उच्च विद्यालय रामगढ़ के पिछे चल रहे जुआ खेलने वाले पर रोक लगाने समेत कई मांग प्रशासन के समक्ष रखा गया।
बाद में होली मिलन समारोह में लोगों,तथा पदाधिकारीयों ने एक दुसरे के माथे पर रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
मौके पर बीडीओ कमलेंद्र सिन्हा, थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय, प्रमुख बाबुलाल मुर्मू,दिवाकर मंडल, राजेश गुप्ता, योगेन्द्र साह,ललन कुमार, छोटेलाल मंडल, मुखिया चार्लेस बेसरा, जीतलाल राय, पुरुषोत्तम मंडल,निताय मंडल, रिंकु मंडल,समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
