
पुलिस ने पिस्तौल, एक गोली और एक खोखा बरामद किया।।
रांची: 01 अगस्त 2024 की शाम करीब 7:30 बजे कांके थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास एक आपराधिक घटना घटी,
जिसमें राजेश मुंडा को एक अज्ञात अपराधी ने हत्या के उद्देश्य से गोली मार दी गयी थी। इस मामले में रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री चंदन सिन्हा ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि पुलिस ने कांड में प्रयुक्त पिस्तौल, एक गोली और एक खोखा बरामद किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त ने अपने अपराध की स्वीकारोक्ति करते हुए अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की भी जानकारी दी है। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
