
जामा प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय में आज शुक्रवार को निर्वतमान सीओ आशीष कुमार मंडल ने नव पदस्थापित बीडीओ डॉ विवेक किशोर को अंचल अधिकारी का पदभार सौंपा।
बता दें कि निर्वतमान सीओ का तबादला बीते माह हजारीबाग के चौपारण अंचल में हुआ है।पदभार सौंपने के पश्चात नव पदस्थापित बीडीओ डॉ विवेक किशोर का निवर्तमान अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल ने पुष्प गुच्छ देखकर स्वागत किया।
वहीं प्रखंड के नव पदस्थापित बीडीओ सह सीओ विवेक किशोर ने भी निर्वतमान सीओ को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया । इस दौरान निवर्तमान सीओ आशीष कुमार मंडल ने नव पदस्थापित बीडीओ सह सीओ डॉ विवेक किशोर का मौजूदा अंचल कर्मियों से परिचय करवाया। पदभार संभालने के बाद बीडीओ सह सीओ डॉ विवेक किशोर ने कर्मियों से कहा कि आप हमसे ज्यादा अनुभवी है और अपने दायित्वों को हमसे बेहतर जानते हैं। सेवा को पहली प्राथमिकता देते हुए सभी कर्मचारियों से सही काम की उम्मीद करता हूं।
इस मौके पर अंचल निरीक्षक जितेंद्र कुमार साह,कॉर्डिनेटर विकास कुमार मिश्रा सहित सभी हल्का कर्मचारी एवं अंचल कर्मी मौजूद थे।
