कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 3 11 2023 एवं 4/11/2022 को ओझा टोली घाट में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है।
★इसी कड़ी में आज प्रातः 8:30 बजे से गांधी चौक से ओझा टोली घाट तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इस क्रम में लगभग 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ के माध्यम से जिलेवासियों को शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाना, अपने गंगा तटों को स्वच्छ रखना एवं स्वच्छता की महत्ता के प्रति जागरूक किया गया।
★मैराथन दौड़ के अंतर्गत दो ग्रुप समूह जिसमें बालक एवं बालिका दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें
- सनोज मरांडी को प्रथम भुवन मंडल को द्वितीय
एम0डी0 अमन को तीसरा एवं लॉरेंस को शांत होना पुरस्कार प्राप्त हुआ जबकि बालिका ग्रुप में केशोक्ती कुमारी को प्रथम किरण टुडू को द्वितीय एवं प्रमिला मुर्मू को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
गंगा मैराथन दौड़ में डे बॉडिंग के खिलाड़ी एनसीसी कैडेट्स स्काउट गाइड और एन आर पी सेंटर के दर्जनों छात्र छात्राओं ने दौड़ में शामिल हुए।
कार्यक्रम के द्वारा वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद जिला गंगा समिति के सदस्य डॉक्टर रंजीत सिंह उपस्थित थे एवं कार्यपालक अभियंता नगर परिषद ब्रजेश कुमार सिटी मैनेजर राकेश कुमार राका परियोजना पदाधिकारी नमामि गंगे ने सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।