
दोपहर के बाद मौसम में फिर से बदलाव की संभावना
झारखंड में बुधवार दोपहर के बाद मौसम में फिर से बदलाव की संभावना है। विशेष रूप से पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने के साथ गर्जन और वज़पात की आशंका जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 20 और 21 मार्च को मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है।
रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है, जिससे पेड़-पौधे उखड़ने और जनजीवन प्रभावित होने का खतरा है। श्री आनंद ने बताया कि इन दोनों दिनों में गर्जन, वज़पात, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है, इसीलिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
22 मार्च को भी बारिश और वज़पात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 23 मार्च को आकाश में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 24 मार्च से मौसम साफ हो जाएगा।
