दैनिक राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन। 06 मार्च, 2023।।

दैनिक राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन।
06 मार्च, 2023

मेष
दिन फायदेमंद रहेगा। अगर बिजनेस में हैं तो फायदा मिलने वाला है। मान- सम्मान बढ़ेगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। वकीलों के लिए दिन महत्वपूर्ण है। सभी केस उनके पक्ष में रहेंगे। किसी फ्रेंड से सोशल मीडिया पर बात होंगी। मन खुश रहेगा।
वृष

नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो उसकी जांच-पड़ताल जरूर कर लें। किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ घर पर ही डिनर करेंगे। दोनों के बीच में सामांजस्य बना रहेगा। प्रेमीजनों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

मिथुन

दिन लाभदायक रहेगा। बिजनेसमैन को अच्छी जगह निवेश करने का मौका मिलेगा, जिसका फायदा भविष्य में होगा। ऑफिस की तरफ से ऑनलाइन कोई बिजनेस मीटिंग ज्वाइन करेंगे। दोस्तों के साथ बात कर के मूड अच्छा होगा। लवमेट्स शादी की बात घर पर कर सकते है। घरवाले बात को मान लेंगे।
कर्क

दिन अच्छा रहेगा। संपर्क में आने आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी, क्योंकि जल्दी में काम निपटाने के चक्कर में गलतियां हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें। इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करने वालों को लाभ होगा।

सिंह

दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेगा। खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। ऊर्जा का सही जगह प्रयोग करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे तो अच्छा महसूस होगा।
कन्या

दिन अनुकूल रहेगा। किसी दोस्त से कोई बात शेयर करेंगे। पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाऐंगे। परिवार का मन उत्साह से भर जाएगा। घर पर मनपसंद खाने का आनंद उठाएंगे। करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है, तो दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस होगा।

तुला

दिन बहुत बढ़िया रहेगा। पैसों के लेन-देन से बचें। कहीं निवेश करने के लिए दिन शुभ है। गुस्से पर कंट्रोल करें। इससे बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। स्टूडेंट्स को किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगा। किसी नए कोर्स को ऑनलाईन ज्वॉइन करने के लिए दिन शुभ है।
वृश्चिक

दिन खुशनुमा रहने वाला है। प्रोफेशर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज में लेक्चर देने का ऑफर आ सकता है। लॉ के स्टूडेंट्स आगे की पढ़ाई करने के लिए फार्म भर सकते है। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से सारे कामों में सफलता जरूर मिलेगी। बिजनेसमैन को कोई इन्वेस्टर मिल सकता है।

धनु

सोचे हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। नये बिजनेस की शुरूआत करने के लिए दिन शुभ है। पहले जिस मित्र से अनबन हुई थी, आज दोस्ती के लिए हाथ मिलायेगा। निवेश करना लाभदायक होगा।
मकर

अविवाहितों को विवाह के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। सोशल मीडिया पर ऐसे व्यक्ति से बात हो सकती है, जिसका फायदा भविष्य में मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरूरी कामों में हाथ बटा सकते हैं। पिता बच्चों के साथ समय बिताएंगें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ

दिन सामान्य रहेगा। कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। माता-पिता से स्नेह मिलेगा। किसी कार्य को करने में कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। उसे धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। समाज में सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा। निवेश करने के लिए दिन शुभ है।
मीन

दिन बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस वाले जरूरी कागजों को संभालकर रखें। कागजी कार्रवाई में सावधानी रखें। कानूनी मामले में राहत मिलने के असार नजर आ रहे हैं। परिवार वालों को खुश करने के लिए घर में छोटी पार्टी कर सकते हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता–बिगड़ता है।)

">

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here