दुमका के डीडीसी बदले, कई आईएएस को अतिरिक्त प्रभार, देखें सूची।।


रांची। झारखंड सरकार ने गढ़वा के डीसी को बदल दिया है। कई आईएएस को अतिरिक्‍त प्रभारी भी सौंपा गया है। गढ़वा के डीसी घोलप रमेश गोरख कार्मिक विभाग में योगदान करेंगे। कार्मिक विभाग ने इसकी अधिसूचना 21 फरवरी को जारी कर दी।
खान एवं भूतत्व विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित शेखर जमुआर को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक गढ़वा का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित अभिजीत सिन्हा (अतिरिक्त प्रभार- प्रबंध निदेशक, झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक दुमका का उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त प्रवीण कुमार टोप्पो अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

मनरेगा आयुक्त श्रीमती राजेश्वरी बी अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड राज्य जलछाजन मिशन (ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड) के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी।

">

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here