तिरंगा यात्रा में महागामा विधानसभा के सैकड़ो युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।।

तिरंगा यात्रा में महागामा विधानसभा के सैकड़ो युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।।
भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा , प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक महागामा अशोक भगत , जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी चौबे एवं राजेश टेकरीवाल की उपस्थिति में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरभ सुमन एवं महागामा युवा अध्यक्ष नवीन महतो के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या आज ममहागामा नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई

तिरंगा यात्रा में महागामा विधानसभा के सैकड़ो युवा कार्यकर्ता शामिल हुए साथ ही महागामा नगर के आम युवाओं ने भी इस तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं युवा मोर्चा भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भाजपा कार्यालय महागामा से तिरंगा यात्रा की शुरुआत करते हुए

केंचुआ चौक भगत सिंह स्मारक पर पहुंचकर उनके प्रतिमा की साफ सफाई की तत पश्चात तिरंगा यात्रा महागामा बाजार होते हुए दुर्गा मंदिर होते हुए बसवा चौक पर पहुंची जहां पर डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा एवं कुंवर बटेश्वर सिंह की प्रतिमा पर साफ सफाई कर उनको याद किया
फिर तिरंगा यात्रा आगे बढ़ते हुए महागामा थाना मोड़ से गुजरते हुए ऊर्जानगर से होते हुए पुनः भाजपा कार्यालय महात्मा में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ

इस बीच इस राष्ट्र भक्ति का यह कार्यक्रम देश भक्ति के नारों से गूंज उठा तथा महागामा क्षेत्र के सभी देशभक्त प्रेमियों में काफी खुशी देखी गई सबों ने तिरंगे के प्रति अपने सम्मान और श्रद्धा को पुनः संकल्पित किया एवं देश के प्रति और देश के वीर शहीदों के प्रति अपनी निष्ठा को हमेशा जगाया रखने का संकल्प लिया

इस तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से महागामा के मंडल अध्यक्ष अशोक यादव हनवारा के मंडल अध्यक्ष राकेश बिहारी शर्मा जिला के उपाध्यक्ष अजय शाह लाल बहादुर सिंह जिला मंत्री दिनेश सिंह, जिला  शोशल मीडिया प्रभारी ब्रजेश मंडल ,जिला के कोषाध्यक्ष राजेश भगत भाजपा नेता पप्पु ठाकुर अशोक सिंह कार्यक्रम के सह संयोजक विवेक वर्मा, सुदर्शन मंडल  मुन्ना झा, श्रवण महतो ,जयकांत मालाकार  प्रदीप मंडल राजेंद्र यादव, पवन साह संदीप पंडित ,पवन सिंह, पवन मंडल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

">

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here