
आज दिनांक 14.04.2023 को उपायुक्त गोड्डा जिशान कमर ,पुलिस अधीक्षक गोड्डा नाथू सिंह मीना के द्वारा सिविल सर्जन कार्यालय स्थित डॉ0 भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा जिलेवासियों को अंबेडकर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया गया कि डॉ0 भीमराव अंबेडकर समाज सुधारक, राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, वकील, लेखक, चिंतक, भारत के पहले कानून मंत्री, संविधान निर्माता, भारत रत्न एवं महान विचारधारक थे। हम सभी को उन्हें नमन करना चाहिए और उनके द्वारा बताए हुए मार्ग तथा देशहित में किए गए कार्यों का अनुसरण करते हुए समाज व राष्ट्र के नव निर्माण में अहम भूमिका निभानी चाहिए।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा अंबेडकर जयंती पर सभी जिलावासियो को शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि बाबासाहेब अंबेडकर ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के पोषित सामाजिक -आर्थिक न्याय के विचार को भारतीय संविधान के रूप में साकारित किया ,समतामूलक समाज व राष्ट्र के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया।
मौके पर सिविल सर्जन गोड्डा डॉ0 अनंत कुमार झा ,अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा जेसी विनीता केरकेट्टा , कार्यपालक दंडाधिकारी गोड्डा मनोज कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी गोड्डा वासुदेव प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गोड्डा अविनाश कुमार सहित अन्य पदाधिकारीगण , स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मीगण मौजूद थे।
