
झारखण्ड में फिर बढ़ गया सियासी पारा।।
झारखण्ड : रघुवर दास को पिछले साल 18 अक्टूबर को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। मंगलवार को रघुबर दास ने ओड़िशा के राज्यपाल पद से इस्तीफ़ा दे दिया।
जिसके बाद आज बुधवार को पुरी में महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें ओडिशा के लोगों की सेवा करने का अवसर मिला। खबर है कि पूर्व सीएम रघुवर दास 27 दिसंबर को लेंगे बीजेपी की सदस्यता लेंगे।
संभावना जताई जा रही है कि भाजपा उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन करने के बाद मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं ओडिशा के लोगों के उत्साह को सलाम करता हूं। डबल इंजन की सरकार के तहत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ओडिशा विकास कर रहा है। मुझे उम्मीद है कि ओडिशा 2036 तक एक विकसित राज्य बन जाएगा।
