झारखण्ड प्रदेश तुरी समाज सुन्दरपहाडी प्रखंड कमिटी का गठन।।


गोड्डा जिला के सुन्दरपहाडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम सुन्दरमोर पता मेला मैदान मे झारखण्ड प्रदेश तुरी समाज सुन्दरपहाडी प्रखंड कमिटी का गठन एवं विस्तार हेतु अतिआवश्यक बैठक मनोज मिर्धा, सुन्दरमोर निवासी की अध्यक्षता मे किया गया।

इस बैठक मे मुख्य रूप से झारखण्ड प्रदेश तूरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष चंदन कुमार तुरी, प्रदेश सचिव परशुराम तुरी,दुमका,देवघर, जामताड़ा के जोन प्रभारी माननीय पंचानंद तुरी, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड के जोन प्रभारी नेतलाल मिर्धा, दुमका जिलाध्यक्ष रामचंदर मिर्धा, दुमका जिला के समाजसेवी कैलाश मिर्धा, गोड्डा जिला प्रभारी किशोर मिर्धा, गोड्डा जिला सचिव पवन कुमार तुरी,गोड्डा प्रखंड अध्यक्ष मनोज तुरी,उपाध्यक्ष रंजीत तुरी,महागामा प्रखंड अध्यक्ष श्लाल मिर्धा एवं सुन्दरपहाडी प्रखंड के विभिन्न गांवो से आए महिला, पुरुष, बुद्धि जीवी ,समाजसेवी, गण्यमानय सैकड़ो लोग उपस्थित हुए ।

इस बैठक मे सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष मनोज मिर्धा, उपाध्यक्ष श्री परशुराम मिर्धा ,महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता देवी,उपाध्यक्ष श्रीमती पुतुल देवी, सचिव राजेंद्र मिर्धा, उपसचिव मोहन मिर्धा, मिडिया प्रभारी जितेन्द्र मिर्धा, संगठन मंत्री ताराचंद मिर्धा,

सहसंगठन मंत्री नरेश मिर्धा, स्वास्थ्य मंत्री लाता देवी, शिक्षा मंत्री सोनी देवी, प्रसार मंत्री पालटन मिर्धा प्रखंड प्रवक्ता नीतूलाल तुरी एवं कार्यसमिति सदस्य के रूप मे सिन्धु देवी, पामा देवी,प्रमिला देवी, अजना देवी,रीता देवी, रेखा देवी, वंशी मिर्धा, रामेश्वर मिर्धा, प्रकाश मिर्धा, लखीराम मिर्धा, अरविन्द मिर्धा, रजिया देवी एवं देवीलाल मिर्धा को चुना गया ।

अंत मे झारखण्ड प्रदेश तुरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष माननीय चंदन तुरी ने शिक्षा पर जोर देते हुए वाल-विवाह, वाल-मजदूरी,दहेज प्रथा का रोकथाम, शराब का सेवन नही करने का अपील सुन्दरपहाडी प्रखंड वासियो से की एवं सभी नवनिर्वाचित प्रखंड अधिकारी,सदस्यगण को फूलमाला पहनाकर धन्यवाद दिया ।

">

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here