झारखंड में हीटवेव के साथ-साथ होगी बारिश

झारखंड में हीटवेव के साथ-साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। मॉनसून के प्रवेश करने तक इसी तरह की स्थिती बनी रहेगी। पूरे झारखंड का मौसम एक जैसा ही है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं पर हीटवेव का प्रकोप है। अभी झारखंड के लोगों को हीटवेव से भी राहत नहीं मिलने वाली है, लेकिन इसके साथ-साथ हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश की सौगात भी लोगों को मिलती रहेगी।
मौसम विभाग का कहना है कि 8 जून को पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, देवघर, दुमदा, धनबाद, गिरिडीह, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा और साहिबगंज में बारिश हो सकती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं होगी। तापमान स्थिर रहेगा, किसी तरह के बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
झारखंड में 9, 10 और 11 जून को देवघर, दुमदा, धनबाद, गिरिडीह, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा और साहिबगंज में बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ भी बारिश होने की संभावना है।
13 और 14 जून को झारखंड के उत्तर-पूर्वी भागों में बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है. उत्तर-पूर्वी भाग में देवघर, दुमदा, धनबाद, गिरिडीह, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा और साहिबगंज पड़ता है।

">

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here