झारखंड के छह जिलों में 15 सितंबर के लिए ‘रेड अलर्ट”।।

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के मद्देनजर मौसम विज्ञान केंद्र ने झारखंड के छह जिलों- रामगढ़, रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा में 15 सितंबर के लिए ‘रेड अलर्ट” जारी किया है।

इन जिलों के लिए विशेष चेतावनी भी जारी की गयी है। इन जिलों में हवा की गति 70 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार तक हो सकती
है। कहीं-कहीं 200 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि 16 सितंबर से इसका असर कम हो सकता है।

">

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here