
जीरा, सौंफ और अजवाइन के मिश्रण से चुटकियों में दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जानें सेवन का सही तरीका
- जीरा, अजवाइन और सौंफ को अच्छे से भून लें। इसका पावडर तैयार कर रोज दोनों टाइम भोजन के बाद इसका सेवन करें।
- रोज सुबह इन तीनों का खाली पेट सेवन करने से अपच और गैस की समस्या खत्म हो जाती है।
- आप इन तीनों के मिश्रण का इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- आप इन तीनों मिश्रण को उबाल कर भी पी सकते हैं। जो आपको पेट से जुड़ी समस्या में काफी राहत देगा।
- कोलेस्ट्रॉल- जीरा, सौंफ और अजवाइन का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। इससे शरीर का एक्स्ट्रा फैट कम होता है। रोटी में अजवाइन डालकर खाएं। वहीं रोज भोजन के बाद सौंफ का सेवन करें।
- ब्लड शुगर- जीरा, अजवाइन और सौंफ का सेवन करने से ब्लड शुगर नियंत्रित होता है। इसके सेवन से ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। इसका असर आपके घुटनों में हो रहे दर्द में काफी राहत देता है।
- पेट से जुड़ी समस्या- सौंफ, जीरा और अजवाइन का सेवन करें। इससे आपका पेट भी साफ रहेगा, अपच की समस्या से छुटकारा मिलेगा, गैस, कब्ज, में राहत मिलेगी। दिन में दो बार इसका सेवन कर सकते हैं। खाना खाने के बाद इसे रोज खाएं।
- रोग प्रतिरोधक क्षमता- सौंफ, अजवाइन और जीरे का मिश्रण करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। सर्दी-खांसी, नहीं होगी। क्योंकि अजवाइन गर्म होता है। और वह आपको बीमारी होने से बचाने में मदद करता है।
- बीपी कंट्रोल- दरअसल, हाई ब्लड प्रेशर से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में इन तीनों का सेवन करने से बीपी नियंत्रण में रहता है। इन तीनों का मिश्रण करने से पोटेशियम, मैग्नीशियम और जरूरी विटामिन भरपूर मात्रा में होता है। हाई बीपी के मरीजों के लिए यह काफी फायदेमंद है।
