जनहित के कार्यों को बंद कर चारों तरफ भय,भ्रष्टाचार और अपराध का माहौल तैयार कर दिया गया,अशोक कुमार।।


भारतीय जनता पार्टी महागामा मंडल कार्यसमिति की एक अति महत्वपूर्ण बैठक स्टाफ क्लब ऊर्जा नगर में मंडल अध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में महागामा मंडल के सभी भाजपा पदाधिकारी, पंचायत संयोजक, पंचायत के सहसंयोजक ,बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक में हिस्सा लिया
बैठक में उपस्थित सभी जिला पदाधिकारी ने आगामी विधानसभा चुनाव के जीत की रणनीति पर अपने-अपने विचार व्यक्त किया एवं कैसे महाठगबन्धन की वर्तमान झारखंड सरकार को उखाड़ फेंकना है एवं गोड्डा जिलों के तीनों विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का विधायक हो इस संकल्प पर कार्य किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महागामा विधानसभा के पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत ने कहा पूर्व में भाजपा सरकारों ने जो विकास के कार्य किए थे और मेरे समय में जो विकाश का कार्य विधानसभा में किया गया था।

उसके बाद उन सभी विकास के कार्यों को जनहित के कार्यों को सरकार बदलते ही बंद कर दिया गया एवं चारों तरफ भय, भ्रष्टाचार और अपराध का माहौल तैयार कर दिया गया है नया महागामा बनाने का वादा किया गया था लेकिन नया महागामा तो दूर महागामा 5 साल पीछे चला गया पूर्व विधायक ने आवाहन किया कि मैं भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता के साथ हूं क्षेत्र की जनता के साथ हूँ।

और सभी के सहयोग से महागामा विधानसभा के साथ-साथ झारखंड से भ्रष्टाचार की सरकार को उखाड़ देंगे भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रवादी कार्यकर्ता पर पूरा भरोसा है जो अपने त्याग और समर्पण से एवं निष्ठा की भावना से संगठन कार्य से गोड्डा जिला में तीनो विधानसभा में भाजपा जीत की परचम लहराएंगे ।

मौके पर विधानसभा चुनाव प्रभारी राजेश झा ने कहा एक-एक कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर यहां से महागामा विधानसभा से निकम्मी एवं भ्रष्टाचार में डूबी विधायक दीपिका पांडे को जनता हराने का कार्य करेगी यहां के विधायक का भ्रष्टाचार में लिप्त है एवं मंत्री बनने के बाद उगाही का काम कर रहे हैं राजेश झा ने कहा ऐसे विधायक दीपिका पांडे को महागामा विधानसभा से हराकर बाहर भेजना है जिला महामंत्री मुरारी चौबे ने कहा कि जनता इस सरकार से त्रस्त है।

और हेमंत सोरेन के झूठे वादे में नही आने वाली है आज के इस कार्यसमिति की बैठक में मौजूद सभी भाजपा परिवार एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि हम सब एकजुट होकर विधानसभा में भाजपा को जिताने का कार्य करेंगे
कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री पवन शाह ने एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल उपाध्यक्ष प्रभात जयसवाल ने किया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय शाह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी ब्रजेश मंडल, जिला सह मीडिया प्रभारी अभिषेक मंडल महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रिंकी देवी , अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष आलोक पासवान, किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष हरिनारायण महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सूरज जायसवाल ,रामचंद्र निराला ,युवा मोर्चा के अध्यक्ष नवीन महतो ,भाजपा नेता प्रबोध सोरेन ,अशोक सिंह, पप्पू ठाकुर ,अजय भगत, प्रदीप मंडल ,सुदर्शन कुमार, राजेंद्र यादव ,मनवेल मुर्मू, रोहित दास ,मुन्ना झा,विजय शर्मा, वासुदेव सिंह, श्याम रविदास, विभा देवी, अगस्त राय कैलाश राय मिथुन मांझी समेत सैकड़ो का कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

">

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here