सुंदरपहाड़ी() प्रखण्ड के बड़ा डांगापाडा के कार्तिक पहाडिया के 40 वर्षीय पुत्र राम पहाड़िया को जंगली हाथी ने पैरो तले दबा कर मार डाला। साथ ही सिमलीपाड़ा पहाड़ के ग्रामीण सुरजा पहाडिया के 30 वर्षीय पुत्र दुखना पहाड़िया को घायल कर दिया है है।
दुखना का छाती में गम्भीर चोट ओर पेर हाथ टूट गया है। बताया जाता है कि हाथी पटक के पैरों से दबा कर घायल किया है। घटना शाम की बताई जाती है।
रेजर सुंदरपहाड़ी ने घायल को चिकित्सा कराया सुंदरपहाड़ी अस्पताल में जँहा प्राथमिक उपचार कर गोड्डा रेफर किया गया।
उधर राम पहाड़िया के हाथी के चपेट में मौत होने पर माता पिता समेत परिजन का रोरोकर बुरा हाल हो गया है।
