
घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर हुए खाक।।
रामगढ़/, रामजी साह।
रामगढ़ प्रखंड के धोबा पंचायत के कुशमाहा आदिवासी टोला में शुक्रवार की देर रात मुंशी सोरेन के घर में अचानक आग लग जाने से अफरातफरी मच गया।
स्थानीय लोगों ने चापानल,कूप के पानी से आग को बुझाने का असफल प्रयास किया।इस अगलगी में अनाज,कपड़ा बर्तन नगदी समेत हजारों रुपये संपत्ति जलकर ख़ाक हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली शाट सर्किट से घर में आग लग गई। पिडीत मुंशी सोरेन ने रामगढ़ सीओ से मदद की गुहार लगाई है।पिडीत काफी गरीब है घर के अभाव में दुसरे के घर पर शरण लिया है। अगली के कई घंटे बीत जाने के बाद भी सीओ द्वारा अब तक घटना स्थल की जांच नहीं किया गया है।
