
जिला प्रशासन के तत्वावधान में गणतंत्र सप्ताह सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ शुक्रवार शाम स्थानीय गांधी मैदान के कला-संस्कृति मंच पर विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थाओं के रंगारंग प्रस्तुतियों से हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी सह आयोजन समिति अध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।
मुख्य अतिथि मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में कला का बहुत महत्व है। यह हमारी संस्कृति का अभिन्न एवं बहुत महत्वपूर्ण अंग है।
गोड्डा की कला और कलाकारों को अवसर प्रदान करने के लिए यह समारोह एक महत्वपूर्ण मंच है। कार्यक्रम का संचालन समिति सदस्य सुरजीत झा एवं मनीष सिंह ने किया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ गुड्डु मंडल, उपाध्यक्षा वेणु चौबे, जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार, परिक्ष्यमान उपसमाहर्तागण, लोकमंच सचिव सर्वजीत झा, आयोजन समिति सदस्य राजेश झा, दिलीप तिवारी, शाहीन खान, नवल बिहारी झा, सुनील मित्रा, मो. इस्लाम, प्रीतम गाड़िया, अमरेन्द्र सिंह, असलम परवेज एवं संगीता कुमारी के अलावा डॉन बोस्को निदेशक अमित राय, नवप्रभात मिशन के प्राचार्य प्रदीप कुमार, सत्यकाम राहुल, पंकज यादव, विकास सिंह व रौशन कुमार साह सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान डॉलफिन डांस एकेडमी, नवप्रभात मिशन स्कूल, डीएवी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय कस्तूरबा विद्यालय गोड्डा, डॉन बोस्को स्कूल, गुरुकुल डांस एकेडमी, कस्तुरबा विद्यालय सुंदर पहाड़ी, भारत-भारती पब्लिक स्कूल, सरगम, रायना पब्लिक स्कूल, गुरुकुल डांस किंगडम, नटराज डांस एकेडमी एवं अनंदमार्ग विद्यालय द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गायन एवं अभिनय की प्रस्तुति की गई।
