16 को मधुपुर से हजारों हजार कार्यकर्ता जाएंगे देवघर,
मधुपुर आगामी 16दिसम्बर को देवघर जिला के आर. मित्रा. हाईस्कूल मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के बाबानगरी में होने वाली “खतियानी जोहार यात्रा” की तैयारी और कार्यक्रम की सफलता के लिए मधुपुर केलाबागान स्थित सूबे के मंत्री हफीजुल हसन के आवास पर झारखंड मुक्ति मोर्चा मधुपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक की गई।
जिसमें मुख्य रूप से झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, कला- संस्कृति, खेलकूद, पर्यटन, युवा कार्य एवं निबंधन विभाग के मंत्री हफीजुल हसन मौजूद थे।
इस अवसर पर मंत्री हफीजुल हसन ने कहा आगामी 16 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी और गठबंधन दल के नेता खतियानी जोहार यात्रा पहले चरण में राज्य में कुल 6 जिलों में निकाला जाएगा। खतियानी जोहार यात्रा झारखंडी अस्मिता और स्वाभिमान से जुड़ा है।
गुरुवार से शुरू होने वाली यात्रा का आयोजन आरंभ गढ़वा जिला में होगा। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी करेंगे। सीएम आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की समाप्ति के बाद अब जिला स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।
साथ ही प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा भी करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की बैठक कर रहे हैं।
राज्य की जनता के लिए मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक काम किए हैं, अपने संबोधन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी भी कार्यकर्ताओं को बताएंगे। कार्यकर्ता ढ़ोल- नगाड़े के साथ हजारों हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के अभिवादन के लिए देवघर चलेंगे।
जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि सभी प्रखंड से लोग जुलूस की शक्ल में देवघर मैदान में जाएंगे। सभी प्रखंड का अपना-अपना बैनर होगा।
घर-घर जाकर कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रण देंगे। पांच-पांच कार्यकर्ता की टीम घर तक जाकर प्रचार-प्रसार करेंगे।
कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को आभार देना है। हेमंत सरकार इतने कम समय में सभी को पेंशन योजना कृषि ऋण माफी समेत अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों को दिया है कार्यकर्ता घर-घर तक जाकर सरकार की योजनाओं को बताएंगे। मौके पर जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य सुरेश साह, प्रह्लाद दास, जिला उपाध्यक्ष दिनेश्वर किस्कू,मार्गोमुण्डा प्रखण्ड अध्यक्ष सोहन मुर्मू, करौ प्रखंड अध्यक्ष कंगलु मरांडी, देवीपुर प्रखण्ड अध्यक्ष जुलेश मरांडी, मधुपुर प्रखण्ड अध्यक्ष साकिर अंसारी, देवघर प्रखंड अध्यक्ष विपिन यादव, नगर अध्यक्ष प्रकाश मंडल,जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान अंसारी,मुर्शिद अंसारी, अबूतालिब अंसारी, पप्पू , गुलाम अशराफ, लियाक़त अंसारी,सुधीर मण्डल, नंदा यादव,शशि दास,लखन किस्कू, मुन्ना रवानी, जितेंद्र यादव, अजय, सिंह, जुगल यादव, साकिब खान, समीर आलम, नसीम अंसारी, कमरुद्दीन अंसारी, साउद अंसारी,श्रीकांत दास,कार्तिक मण्डल, राजेश दास, अल्ताफ हुसैन, मिथिलेश सिंह,आदि मौजूद थे।
