क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता गढ़वा के लिए ऐतिहासिक – मंत्री मिथिलेश।।

सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सह गढ़वा-रंका विधानसभा के विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता गढ़वा के लिए ऐतिहासिक है। राज्य के सभी जिलों से 1000 से अधिक धावक इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता के आयोजन से राज्य के एथलीटों का मनोबल बढ़ेगा तथा खेल के क्षेत्र में उनका हौसला और बुलंद होगा। गढ़वा में इस प्रतियोगिता हेतु सभी तैयारियां पूरी हो गई है और कल 23 दिसंबर को गढ़वा की सड़कों पर जब इस प्रतियोगिता की शुरुआत होगी तो इसका मनोरम दृश्य देखने लायक रहेगा। उन्होंने गढ़वा वासियों से अपील करते हुए कहा कि वह लोग भी इस प्रतियोगिता में सहभागी बने तथा एथलीटों का मनोबल बढ़ाने का काम करें।
गढ़वा स्वतंत्रता सेनानी कौशल कुमार ठाकुर मेमोरियल 13वीं झारखंड राज्य क्रॉस कन्ट्री चैम्पियनशिप 2021 का आयोजन 23 दिसंबर को गढ़वा में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिला से 1000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस प्रतियोगिता का गढ़वा में ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के पदाधिकारियां ने मंगलवार को जिला परिषद मार्केट कॉम्पलेक्स परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर यह जानकारी दी। मौके पर झारखंड राज्य एथलेटिक्स एसोसिएशन के जेनरल सेक्रेटरी सीडी सिंह ने बताया कि गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर तथा गढ़वा जिला के आयोजन समिति के प्रयास से गढ़वा में इस प्रतियोगिता का काफी भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से करीब 1000 से 1200 के बीच खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें अधिक से अधिक खिलाड़ियां का प्रवेश हो सके, ग्रामीण क्षेत्र के भी खिलाड़ी भाग ले सकें, इसके लिए प्रतियोगिता में ऑनलाइन एवं ओपन इंट्री की भी व्यवस्था की गई है। इसी प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड राज्य टीम का चयन किया जाएगा। इसमें चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। गढ़वा जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके पांडेय ने कहा कि एकीकृत बिहार से अब तक के इतिहास में झारखंड में पहली बार क्रॉस कन्ट्री चैम्पियनशिप का इतना भव्य आयोजन गढ़वा में किया जा रहा है। इसमें सबसे अधिक संख्या में खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग मिलाकर 10 गु्रप में आयोजित की जाएगी। रेस के दौरान मेडिकल टीम, एेंबुलेंस आदि की व्यवस्था रहेगी। कन्या मध्य विद्यालय के मैदान से दौड़ प्रारंभ किया जाएगा। जो रंका मोड़, टंडवा होते हुए पांच किलोमीटर का लूप रखा गया है। इस दौरान ट्रैफिक सुरक्षा एवं पारदर्शिता की पूरी व्यवस्था की गई है। उन्हांने इस भव्य आयोजन के लिए मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं गढ़वा जिला आयोजन समिति को धन्यवाद दिया। गढ़वा जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव आलोक मिश्रा ने कहा कि खिलाड़ियां को रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की सारी व्यवस्था की गई है। साथ ही राज्य से आये हुए सभी खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियां के रहने, खाने आदि की भी काफी बेहतर व्यवस्था की गई है। इस प्रतियोगिता के आयोजन एवं खिलाड़ियों के लिए की गई बेहतर व्यवस्था पूरे राज्य के लिए अनुकरणीय होगा। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष नसीम अख्तर, उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह, मदनी खान, कंचन साहू, उदय नारायण तिवारी, गढ़वा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र पाठक, झारखंड एथलेटिक्स संघ के तकनीकी पदाधिकारी अनवर हुसैन, अशोक भट्टाचार्य, राकेश सिंह, मो. कमरूद्दीन, जैनुल कुरैशी, राजेश कॉल, सागर घासी, राजकमल तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।

">

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here