कोलकाता रेप केस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छलका दर्द।।

कोलकाता रेप केस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छलका दर्द

कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर केस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बड़ा बयान आया है. उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं बहुत निराश और भयभीत हूं. बेटियों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं. उन्होंने कहा, बस अब बहुत हुआ.

महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, अब बहुत हुआ. उन्होंने कहा, ”जब छात्र, डॉक्टर और नागरिक कोलकाता में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तब भी अपराधी अन्य जगहों पर घात लगाए बैठे थे.”

किसी भी समाज में इसकी अनुमति नहीं- राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति ने कोलकाता की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, किसी भी सभ्य समाज में महिलाओं के खिलाफ इस तरह के अत्याचार की अनुमति नहीं दी जा सकती. समाज को भी ईमानदार, निष्पक्ष और आत्मनिरीक्षण होना चाहिए.

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, अक्सर निंदनीयबी मानसिकता वाले लोग महिलाओं को कम इंसान, कम शक्तिशाली, कम सक्षम, कम बुद्धिमान के रूप में देखते हैं. उन्होंने कहा, ”निर्भया के बाद 12 सालों में अनगिनत रेपों को समाज भूल चुका है, यह सामूहिक भूलने की बीमारी सही नहीं है. इतिहास का सामना करने से डरने वाले समाज सामूहिक स्मृतिलोप का सहारा लेते हैं; अब भारत के लिए इतिहास का सामना करने का समय आ गया है.”

">

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here