
*विधायक इरफान अंसारी ने दिखाया अपना दम
*भारत जोड़ो संविधान बचाओ कार्यक्रम मे उमड़ा जनसैलाब.. हजारों की संख्या में लोग हुए उपस्थित
*कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर में गहमागहमी बनी रही चर्चा का बाजार रहा गर्म
*कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी जिससे देश का भला हो सकता है-डॉ इरफान अंसारी
*राहुल गांधी जी पूरे देश का भ्रमण कर लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का काम कर रहे हैं
*हमारा एकमात्र लक्ष्य है कांग्रेस को मजबूत करना*
*पूरे देश में फिर से कांग्रेस की लहर
*भाजपा से लोगों का मोहभंग हो रहा
भारत छोड़ो संविधान बचाओ कार्यक्रम के तहत जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने पदयात्रा निकाला जिसमें हजारों हजार की संख्या में लोग अपनी स्वेच्छा से शामिल हुए। मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी पदयात्रा में शामिल हुए। लगभग तीन किलोमीटर लंबी कतार जामताड़ा का पदयात्रा किया और लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का काम किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि नफरत छोड़ो और भारत जोड़ो।
कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर में गहमागहमी बनी रही और यातायात ठप हो गया। पूरा सड़क लोगों से जाम हो गया और सभी एक स्वर में कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद और इरफान अंसारी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इस कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर में चर्चा का बाजार गर्म रहा।
मौके पर विधायक ने कहा की कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिससे देश का भला हो सकता है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जात-पात से ऊपर उठकर सभी लोगों को एक साथ लेकर चलने का काम किया है। आज हमारे देश के भावी प्रधानमंत्री राहुल गांधी जी पूरे देश का भ्रमण कर लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का काम कर रहे हैं तो हमारा भी कर्तव्य है की उनके इस प्रयास को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस को मजबूत करें। आज फिर से पूरे देश में कांग्रेस की लहर चल रही है जिससे भाजपा में बौखलाहट है।
हर जगह राहुल गांधी जी की तारीफ हो रही है जो दिन रात एक कर लोगों को अपना संदेश दे रहे हैं। उनका एकमात्र मकसद है कि नफरत को छोड़कर भारत को जोड़ना है।
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी ने कार्यक्रम को सफल बताते हुए कहा की यहां की भीड़ यह साबित करती है कि लोगों का रुझान सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस की और है। यहां का कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा जिसके लिए विधायक इरफान अंसारी धन्यवाद के पात्र हैं। विधायक में दिखा दिया की उनमे कितना है दम। यहां की जनता सिर्फ और सिर्फ इरफान अंसारी को मानती है।
लोग अपनी मर्जी से काफिले में शामिल हो रहे हैं और कारवां बढ़ता जा रहा है। जिस प्रकार कुंभ के मेले में भी अफरा तफरी मस्ती है ठीक उसी प्रकार यहां के कार्यक्रम में भी थोड़ी अफरा-तफरी मची। पूरे देश में फिर से कांग्रेस मजबूती से वापसी करेगी। हम सभी लोग को मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है।
मौके पर अभिजीत राज कांग्रेस नेत्री शबाना खातून मुक्ता मंडल दीपिका बेसरा मुन्ना जैन विनोद छतरी रऊफ अंसारी अभय पांडे मुस्तफा अंसारी सलीम अंसारी आरसी मुबारक अंसारी दानिश परवेज रहमान सुबोध ओझा अरुण दास तनवीर आलम सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।
