
रामगढ़, रामजी साह।
रामगढ़ कन्या मध्य विद्यालय रामगढ़ के प्रघानाध्यापिका श्रीमति तैरेसा हेम्बरम जो 31 दिसंबर 2022 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं।इस उपलक्ष्य में कन्या मध्य विद्यालय रामगढ़ परिसर में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका तैरेसा हेम्बरम को विद्यालय परिवार की
और से तथा दर्जनों विद्यालयों के शिक्षकों ने उन्हें उन्हें उज्वल भविष्य की कामना करतें हुए उपहार देकर सम्मानित कर विदाई दी।
मौक पर छात्र छात्राओं के द्वारा बिदाई गीत का आयोजन किया गया।
मौके पर नये विद्यालय सचीव बसंत कुमार, आंनद शंकर मुर्मू, अश्विनी कुमार, योगेन्द्र साह,मिनू मरांडी, योगेन्द्र भगत,संजय कुमार साह समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।
