
झारखंड समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए झारखंड सरकार ने राज्यभर में केजी से लेकर आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को 13 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है।
शिक्षा विभाग ने शनिवार को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया। हालांकि, नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलती रहेंगी।
