
आज दिनांक 11.04.2023 को स्थानीय कारगिल चौक गोड्डा के समीप सिदो-कान्हू जयंती दिवस के अवसर पर उपविकास आयुक्त गोड्डा संजय सिन्हा , अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा जेसी विनीता केरकेट्टा, जिला नजारत उप समाहर्ता नागेश्वर साव , जिला खेल पदाधिकारी गोड्डा मनोज कुमार ,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, गोड्डा अविनाश कुमार के द्वारा संयुक्त रुप से वीर सपूत शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। आज क्रांति के महानायक वीर शहीद सिदो कान्हू की 199वीं जयंती पूरी सादगी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त गोड्डा के द्वारा बताया गया कि सिदो-कान्हू ने आदिवासी तथा गैर आदिवासियों को अंग्रेज व महाजनों के अत्याचार से आजाद करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। हूल विद्रोह के महानायक को याद करके उनकी जयंती आज हमलोग मना रहे हैं। 1855 में सिदो- कान्हो ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। बरसों की परंपरा के अनुसार सिदो कान्हो का जयंती प्रत्येक वर्ष 11 अप्रैल को मनाई जाती है एवं उनके त्याग एवं बलिदान को याद किया जाता है।
अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा के द्वारा बताया गया कि 1855 में सिदो- कान्हो ने संथाल से फूंका था आजादी का बिगुल, तोपों व गोलियों के सामने तीर-धनुष से ही अंग्रेजों को सिदो कान्हू, चांद भैरव, फूलो झानों ने जीत दिलाई थी।
सिदो-कान्हू के जयंती पर समाहरणालय सभागार में भी जिला भू अर्जन पदाधिकारी गोड्डा कुमुदिनी टुडू, कार्यपालक दंडाधिकारी गोड्डा मनोज कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता गोड्डा नागेश्वर साव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गोड्डा अविनाश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी गोड्डा मनोज कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों के द्वारा सिद्धो-कान्हू के जयंती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया तथा सिदो-कान्हू, चाँद भैरव समेत हूल विद्रोह के सभी सेनानियों को नमन किया गया।
जिला प्रशासन की ओर से सभी अधिकारी ,कर्मचारियों के द्वारा सिद्धू कान्हू के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
