इन सीटों पर भाजपा का खाता नहीं खुलेगा,सुप्रियो।।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के अनुसार, राज्य में एक बार फिर हेमंत सोरेन की अगुवाई में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। पार्टी कार्यालय, रांची में गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने यह दावा किया।

उन्होंने विधानसभावार सूची जारी करते हुए कहा कि भाजपा और उसके सहयोगियों के 11 जिलों में तो खाता भी नहीं खुलेगा। इसके विपरीत, झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को 59 सीटों पर स्पष्ट जीत मिलने की संभावना है। इसके अलावा, 22 विधानसभा सीटों पर अनिर्णय की स्थिति बनी हुई है।

जिन सीटों पर भाजपा का खाता नहीं खुलेगा, उनमें राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, मधुपुर, सारठ, देवघर, पोडैयाहाट, बरकट्टठा, बरही, माण्डु, सिमरिया, बगोदर, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, टुंडी, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पश्चिम, ईचागढ, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, तमाड़, तोरपा, खिजरी, रांची, हटिया, मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, मनिका, लातेहार, डाल्टनगंज, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर शामिल हैं।

">

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here