
नई दिल्ली। पेट्रोलियम कंपनियों ने होली से पहले ही कॉमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर लोगों को बड़ा झटका दिया है। इस साल कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है।
नए साल में एक जनवरी को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा हुआ था। 1 जनवरी 2023 को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि फरवरी में कोई बदलाव नहीं किए गए थे। आज एक मार्च को एक झटके में ही दाम 350 रुपये से अधिक बढ़ा दिए गए। वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 8 महीने बाद बढ़े हैं।
बता दें साल 2022 में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर करीब 154 रुपये महंगा हुआ था। वहीं, ठीक इसके उलटा 19 किलो वाला सिलेंडर 357 रुपये सस्ता हो गया। इस दौरान 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में कुल 18 बार बदलाव हुए। इसमें 12 बार सिलेंडर सस्ता हुआ और केवल 6 बार महंगा।
झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 केजी वाली गैस सिलेंडर की कीमत 1160.50 रुपए हो गई। 19 केजी वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 351.50 रुपए महंगा हुआ। अब इसकी कीमत 2273.00 रुपए हो गई है।
इसी तरह 5 केजी वाले गैस सिलेंडर का दाम 18 रुपए बढ़ा। अब यह 427.00 रुपए में मिलेगा। 10 केजी वाले सिलेंडर की कीमत में 35 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। यह 833.00 रुपए में मिलेगा।
इन शहरों में आज इस रेट पर मिल रहे रसोई गैस सिलेंडर
रांची 1160.5
पटना 1201
लेह 1299
आईजोल 1260
श्रीनगर 1219
कन्या कुमारी 1187
अंडमान 1179
शिमला 1147.5
डिब्रूगढ़ 1145
लखनऊ 1140.5
उदयपुर 1132.5
इंदौर 1131
कोलकाता 1129
देहरादून 1122
चेन्नई 1118.5
आगरा 1115.5
चंडीगढ़ 1112.5
विशाखापट्टनम 1111
अहमदाबाद 1110
भोपाल 1118.5
जयपुर 1116.5
बेंगलुरू 1115.5
मुंबई 1112.5
दिल्ली 1103
