आज हेमलाल मुर्मू की झारखंड मुक्ति मोर्चा में वापसी,जाने क्यों?

भाजपा और आजसू के कई नेताओं ने झामुमो में शामिल होने के लिए अर्जी दे रखी है।
रांची। भाजपा नेता हेमलाल मुर्मू आज झामुमो में शामिल होंगे। मंगलवार को साहिबगंज में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में वो झामुमो का दामन थामेंगे। लगभग आठ साल के बाद हेमलाल मुर्मू की झारखंड मुक्ति मोर्चा में वापसी हो रही है। हेमलाल भाजपा को छोड़कर जेएमएम में आ रहे हैं। हेमलाल मुर्मू एक वक्त झामुमो के मजबूत स्तंभ रहे थे। करीब 35 साल तक तीर धनुष के साथ हेमलाल ने शिबू सोरेने के साथ मिलकर संताल परगना में पार्टी को मजबूत किया था। हालांकि कुछ मुद्दों पर मतभेद के बाद वो झामुमो छोड़कर भाजपा में चले गये थे।
मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट आकर हेमलाल को पार्टी में वापसी कराएंगे। 1990 से 2009 तक राजमहल से लोकसभा सांसद रहे हेमलाल मुर्मू बरहेट विधानसभा से विधायक भी रहे हैं। ये वही विधानसभा क्षेत्र है जहां से अभी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायक है। हेमलाल मुर्मू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। बीजेपी ने भी उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर सम्मान दिया. लेकिन लगातर चार उपचुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

झामुमो के लिए उन्होंने 35-40 वर्षों के लिए राजनीति की थी. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ मिलकर संथाल के इलाके में घर घर तीर धनुष को पहचान दिलाने में अहम रोल अदा किया था। हालांकि हेमंत और हेमलाल की अर्जुन मुंडा की सरकार से समर्थन वापस लेने और फिर वर्ष 2014 में राजमहल लोकसभा सीट से थॉमस हांसदा के बेटे को झामुमो
इधर, झामुमो प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा और आजसू के कई नेताओं ने झामुमो में शामिल होने के लिए अर्जी दे रखी है। हेमलाल मुर्मू के आने से भाजपा में खलबली मची हुई है। भाजपा राजनीतिक वजूद बचाने के लिए कार्यक्रम कर रही है।

">

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here